जीवन के लिए प्रकृति के दोहन को रोकना होगा– राजीव ओझा

जीवन के लिए प्रकृति के दोहन रोकना होगा, की मार्मिक व्याख्या करते प्रकृति के सानिध्य की अनुभूति करने वाले श्री राजीव ओझा अध्यक्ष पूर्वांचल प्रेस क्लब ने जीआर न्यूज़ चैनल को एक साक्षात्कार में बताया कि
प्रकृति चीत्कार कर रही है,हम सब को चेतावनी दे रही है।बढ़ता पर्यावरण असंतुलन,विद्युत गति से घटता जल स्तर धन की आंधी दौड़ (जिसका अंतिम मुकाम मौत है) मे शामिल लोगों द्वारा किये जा रहे प्रकृति के बेरहम दोहन का नतीजा है जिसके जिम्मेदार हम सभी हैं।प्रकृति के बेरहम दोहन के हम सभी मूक दर्शक हैं।जल ,जंगल,जमीन से की जाने वाली क्रूरता, विकास के नाम पर काटे जाने वाले पेड़,उजाड़े जा रहे जंगल अंततः तबाही लाएंगे।प्रकृति से खेलना बंद न हुआ तब प्रकृति का कोप हम सभी को भोगना होगा।
घटते जलस्तर देश मे भीषण जल संकट पैदा कर रहा है और कटते वृक्ष,उजड़ते जंगल देर सबेर हमें शुद्ध हवा ,पानी से बंचित करेंगे।
कृपया पानी की बर्बादी रोकें, छायादार पौध लगाएं ताकि प्रकृति के कहर से हम सभी बच सकें।
ध्यान रहे प्रकृति के बेरहम दोहन से अर्जित धन अंततः नर्सिंग होम और हाई फाई अस्पतालों की भेंट चढ़ता है। प्रकृति का बेरहम दोहन करने वाले लोग धन अर्जित कर लेते हैं लेकिन स्वास्थ्य धन गंवा देते हैं। स्वास्थ्य धन हासिल करने के लिए उनका धन नर्सिंग होम और हाई फाई अस्पतालों के काम आता है।
प्रकृति के बेरहम दोहन के खिलाफ आवाज उठाएं।पानी के मोल को समझें, वृक्षों की उपयोगिता को समझें। प्रकृति और पर्यावरण को बचाएं ।
सादर
राजीव कुमार ओझा
संपादक समीक्षक







