♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी के निर्देश पर मिठाई लाल को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी**

GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर 17जनवरी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में विगत दिनों मारे गये बोगना निवासी जयकरन राम के घर पहुंचकर शोक सन्तप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना जतायी तथा पार्टी की तरफ से एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने शेष बचे हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग किया तथा जल्द से जल्द गिरफ्तारी न होने पर आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भाजपा सरकार को दलितों का दुश्मन बताते हुए कहा कि इस राज मे दलितों हत्या आम बात हो गयी है। उन्होंने प्रदेश की कानून वयव्स्था पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश मे जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
प्रदेश मे कोई भी सुरक्षित नही है। आये दिन हत्या ,डकैती,लूट,छिनैती बलात्कार,की घटनायें हो रही है लेकिन सरकार के कान पर जू नही रेंग रही है। वह अपराध रोकने के बजाय अपने साम्प्रदायिक एजेंडो को मूर्त रूप देने मे व्यस्त है। उसका आम आदमी के सुख दुख से कुछ भी लेना देना नही है। वह केवल पूंजीपतियों की फिक्रमंद है।
इस प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर चौधरी,राजेन्द्र यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव ,सुजीत कुमार, लल्लन राम, आलोक कुमार, शशिकांत भारती,जितेन्द्र भारती,जितेन्द्र चौहान, उज्जवल कुमार , रविप्रकाश संत,रामनारायण यादव, बृजेश सिंह,संतोष चौबे थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]