चकिया-नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव गुरुवार को लखनऊ में स्थित एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात किया। जहां चकिया नगर पंचायत के विकास और तमाम योजना और सुविधाओं को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। जिस पर नगर विकास मंत्री ने चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव को आश्वासन दिया कि नगर पंचायत के बेहतर विकास को लेकर विचार विमर्श कर आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। आपको बताते चलें कि प्रदेश के नवनिर्वाचित महापौर एवं चेयरमैन के एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ डिप्टी सीएम व तमाम मंत्री शामिल हुए। कार्यशाला कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चकिया के नव निर्वाचित चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात किया। नगर पंचायत के विकास कार्य को लेकर निश्चित रूप से चर्चा की। और आग्रह किया कि नगर में तमाम सुविधाओं को बढ़ावा देने और विकास की गति को तेज करने की जरूरत है। जिस पर नगर विकास मंत्री ने विचार विमर्श कर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। वहीं चकिया के नवनिर्वाचित चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ में नगर विकास मंत्री के साथ-साथ कई अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर चर्चा की गई। वहीं नगर की विभिन्न वार्डों की गलियों का निर्माण, मरम्मत कार्य कराने के साथ ही सुंदरीकरण और विभिन्न निर्माण कार्य कराने पर पूरा फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर के रेहडी पटरी पर ठेला, खुमचा इत्यादि लगाकर व्यापार करने वाले व्यवसायियों के लिए एक स्थान चिन्हित किया जाएगा। जिसके अंदर ही रहकर वह अपना व्यापार सुनिश्चित करें: अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव चकिया नगर पंचायत के विकास हेतु नगर विकास मंत्री से की वार्ता

चकिया-नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव गुरुवार को लखनऊ में स्थित एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात किया। जहां चकिया नगर पंचायत के विकास और तमाम योजना और सुविधाओं को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। जिस पर नगर विकास मंत्री ने चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव को आश्वासन दिया कि नगर पंचायत के बेहतर विकास को लेकर विचार विमर्श कर आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि प्रदेश के नवनिर्वाचित महापौर एवं चेयरमैन के एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ डिप्टी सीएम व तमाम मंत्री शामिल हुए। कार्यशाला कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चकिया के नव निर्वाचित चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात किया। नगर पंचायत के विकास कार्य को लेकर निश्चित रूप से चर्चा की। और आग्रह किया कि नगर में तमाम सुविधाओं को बढ़ावा देने और विकास की गति को तेज करने की जरूरत है। जिस पर नगर विकास मंत्री ने विचार विमर्श कर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।हीं चकिया के नवनिर्वाचित चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ में नगर विकास मंत्री के साथ-साथ कई अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर चर्चा की गई। वहीं नगर की विभिन्न वार्डों की गलियों का निर्माण, मरम्मत कार्य कराने के साथ ही सुंदरीकरण और विभिन्न निर्माण कार्य कराने पर पूरा फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर के रेहडी पटरी पर ठेला, खुमचा इत्यादि लगाकर व्यापार करने वाले व्यवसायियों के लिए एक स्थान चिन्हित किया जाएगा। जिसके अंदर ही रहकर वह अपना व्यापार सुनिश्चित करे अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव चकिया नगर पंचायत के विकास हेतु नगर विकास मंत्री से की वार्ता।







