
अधिवक्ता जावेद खान सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर बिहार एक्सीडेंट में घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
भभुआ कैमूर दिनांक 23 अगस्त 2025 को जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के महासचिव मंटू पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हमारे संघ के अधिवक्ता जावेद खान ग्राम बीयूर थाना चैनपुर जिला कैमूर जो सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर में जो नियमित वकालत करते हैं। दिनांक 22 अगस्त 2025 को भभुआ कैमूर सिविल कोर्ट से काम करके मोटरसाइकिल से 3:00 बजे दिन में बनारस जाने के लिए अधिवक्ता जावेद खान अपने भाई के साथ अपने बेटा का इलाज कराने हेतु बनारस जा रहे थे तभी चंदौली उत्तर प्रदेश से 2 किलोमीटर पहले मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो जाने के कारण अधिवक्ता जावेद खान काफी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनके सर फट गया पैर में भी काफी छोटे आए चेहरा में भी चोट लगी इनको कमर और पीठ में भी चोट लगा है उनका इलाज करने के लिए प्राइवेट अस्पताल चंदौली में भर्ती कराया गया घटना 5:00 बजे शाम की है फिर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी में रेफर कर दिया वहां 7:00 बजे पहुंचे इलाज चल रहा है हमारे संघ की अधिवक्ता आरिफ अंसारी उर्फ सन्नी ट्रामा सेंटर पहुंचे वहां पर सब विधि व्यवस्था देखें जावेद खान का तम सेंटर में इलाज चल रहा है सीटी स्कैन एक्सरे एम आर आई भी हो गया है खतरा से बाहर है पीठ की हड्डी में क्रैक है डॉक्टर ने कहा है कि इलाज चलेगा और रेस्ट लेना होगा । महासचिव मंटू पाण्डेय ने यह बताया कि जावेद खान से अप टू डेट कल रात में बात नहीं हुई थी लेकिन आज सुबह में 8:30 बजे बात हुई और जावेद खान अधिवक्ता ने कहा कि शाम तक डॉक्टर छुट्टी भी दे सकते हैं।







