
**प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने हेतु नारी पचदेवरा ग्राम के ग्रामीणों द्वारा 17 मई को धरना प्रदर्शन* **आजादी के 73 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव***=अरुण कुमार श्रीवास्तव*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर गत 6मई को नारी पचदेवरा ग्राम वासियों की एक आवश्यक बैठक समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के नारी पचदेवरा स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में ग्राम नारी पचदेवरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिनांक 17 मई को नारी पचदेवरा चट्टी पर धरना -प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस धरना प्रदर्शन के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम नारी पचदेवरा देवकली ब्लाक ही नहीं बल्कि सदर विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है। इस गांव की आजादी के आंदोलन में महती भूमिका रही है। स्वतंत्रता सेनानी रामसुंदर शास्त्री,पतरू लाल, गौरी शंकर लाल,बेचन प्रसाद गुप्ता, कामता बाबू, सदानंद यादव ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और जेल गये थे। इस गांव की लगभग आबादी तीस हजार के करीब है। लेकिन यदि इस गांव का कोई भी आदमी चोटिल हो जायें या गंभीर रूप से बीमार हो जायें इसको प्राथमिक उपचार के लिए नन्दगंज या सैदपुर जाना पड़ता है। यदि किसी आदमी को हार्ट अटैक या कोई भी गंभीर बीमारी हो जायें तो उसे सीधे बनारस के लिए जाना पड़ता है जौ काफी दूर है। कभी कभी रोगी तुरंत इलाज न मिल पाने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देता है। आजादी के 73साल बाद भी इतना विशाल गांव बुनियादी जरूरतों के लिए तरह रहा है। उन्होंने इस गांव की समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों के गंभीर न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस गांव के ग्रामवासी खुद अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का काम करेंगे। वह किसी के भरोसे नहीं बैठे रहेंगे।
इस बेठक में मुख्य रूप से जगदीश यादव,गुलाब यादव,राजनारायन यादव, ज्ञानेंद्र पांडे,राजकुमार यादव, नगेन्द्र सिंह,तरूण प्रकाश सिंह,राजेश शर्मा,भागवत यादव, प्रवीण जायसवाल, रविन्द्र यादव आदि मौजूद थे। इस बैठक का संचालन राधेश्याम यादव ने किया।







