♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मोदी के नेतृत्व में जी-20 सम्मेलन से भारत का रुतबा बढ़ा – प्रमोद वर्मा

स्थानीय जखनिया। आज मन की बात प्रधानमंत्री के साथ 105वाँ एपिसोड को जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 205 पर जखनियां के नवनिर्मित पंचायत भवन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुना। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की संस्कृति, सभ्यता और विरासत को पुनर जागृत कर देश को शक्तिशाली बनाया है,
और हर भारतीयों का मान सम्मान बढ़ाया है। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने भारतीयों के मान सम्मान को आसमान पर पहुंचा दिया। चंद्रयान-3 से हर भारतीय का गहरा लगाव रहा। पीएम मोदी ने कहा हमारी संस्कृति हमारी विरासत हमारी सभ्यता को आदिकाल की तरह पुनर विकसित करने की आवश्यकता है, हमारी संस्कृति विश्व की सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है लोग इसे बहुत प्रभावित रहते हैं आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है लेकिन वह भारतीय संगीत की दीवानी है, यह सबके लिये बहुत ही प्रेरणादाई है। पीएम मोदी ने कहा 27 सितंबर को विश्व परिवर्तन दिवस है, पर्यटन भारत का एक प्रमुख रोजगार है, आप इसको बस सैर सपाटे के तौर पर ना देखें, प्रयास करें कि भारत की विविधता का दर्शन करें और उसका अनुग्रह करें। मोदी ने स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल और अपने नदी तालाबों को को साफ सुथरा और उनको पुनर्जीवन के लिए आग्रह किया। मन की बात में पीएम मोदी ने हैदराबाद की 11वर्ष की आकर्षणा सतीश का जिक्र किया और कहा कि छोटी सी बच्ची अपने आसपास के बच्चों के लिए सात पुस्तकालय का प्रबंध करती है और उनके भविष्य को संवारने का योगदान दे रही है यह प्रेरणादायक है। पीएम मोदी ने की-20 की सफलता के लिए पूरे भारतवासियों को बधाई दी और कहा जी-20 से भारत विश्व का नेतृत्व करने वाला देश बनकर उभरा है। भारत पश्चिम एशिया यूरोप गलियारा विश्व व्यापार का आधार बनेगा और आने वाला समय में भारत दुनिया का ताकतवर देश बनेगा। मोदी ने जीवों के प्रति कहा हमारे शास्त्रों में कहा गया है जीनेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम। अर्थात जीवों पर करुणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाईये। हमारे तो ज्यादातर देवी देवताओं की सवारी ही जीव जंतु है। बीते कुछ वर्षों में हमारे देश में शेर, बाघ, हाथी और तेंदुओं की संख्या में उत्साह वर्धन वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सुदामा यादव, पारस गुप्ता, हीरा मौर्य, शक्ति गुप्ता, नगीना कनौजिया, ललता राम, हरि मिस्त्री, पप्पू नट, धनेश्र, चंद्रदेव, बनारसी गुप्ता, धीरज, रमाकांत राम, राधे विश्वकर्मा, रामदुलार मौर्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]