
बारा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति बाल-बाल बचे*

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गहमर , बारा पुलिस चौकी क्षेत्र के बारा गांव के पूर्वी छोर पर एक हादसा हुआ। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनाक्षी देवी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान बिहार के राजपुर प्रखंड के बारूपुर गांव की मीनाक्षी देवी 35 के रूप में हुई। वह अपने पति नंदराजभर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर झाड़- फूक कराने जा रही थी।
बारा चौकी प्रभारी विवेक कुमार पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर बारा चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। घटना के बाद से पति नंदे राजभर सदमे में हैं।
कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।








