♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पर्यटक वाहन एवं पर्यटकों के आने जाने में हो रही असुविधाएं समस्याओं को लेकर बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वाराणसी ट्रैफिक अधिकारियों से की मुलाक़ात ||*

G R News

एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी : – पर्यटक वाहन एवं पर्यटकों के आने जाने में हो रही असुविधाएं समस्याओं को लेकर 21 जून शुक्रवार को बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वाराणसी ट्रैफिक अधिकारियों से की मुलाक़ात |अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा वाराणसी में पर्यटन के लिए अनेक योजनाएं एवं पर्यटन को बढ़ाने हेतु कार्य किये जा रहे है पर्यटको को अच्छी से अच्छी सुविधा मिले इसके लिये टूरिस्ट बसो को भी आधुनिक किया जा रहा है लेकिन टूरिस्ट बसो के साथ प्रसासन का सहयोग किसी प्रकार का हम लोगो को नही मिल रहा है पर्यटक भड़ी बसो को शहर में उनके गन्तव्य तक जाने नही दिया जाता है आये दिन पुलिस तथा यातायात पुलिस रास्ते मे रोककर इंट्री फीस मांगने लगते है रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट बस अड्डा तक आने जाने के लिये भी परेशान किया जाता |

हमारी निम्लिखित कुछ मांगे है जिस पर प्रसासन को विचार करने की जरूरत है –

1- पर्यटकों के आने पर टूरिस्ट बसों को कई सड़कों पर न रोका जाये और पर्यटकों को होटल तक जाने दिया जाए |

2- एयरपोर्ट एवं बाहरी क्षेत्र से पर्यटक वाहन को होटल एवं स्टेशन तक छोड़ने और उठाने की अनुमत दिया जाए |

3- टूरिस्ट बसों को शहर के सभी होटल और लाज तक 24 घंटे का आवागमन की अनुमति दिया जाये ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो |

4- पर्यटक वाहन चालकों के साथ जबरन धन उगाही पर रोक लगना चाहिये ड्राइवरो के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस को दंडित किया जाये |

5-वाराणसी की सभी टूरिस्ट बसों को यातायात नियम के तहत पास मुहैया कराया जाए ताकि पर्यटकों को आने-जाने में किसी तरह की असुविधा ना हो |

6 – टूरिस्ट बसों से नगर निगम और राज्य सरकार सभी प्रकार के टैक्स लेता है उनको पार्किंग का स्थान सुनिश्चित किया जाए |

यातायात प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द हमारी मांगों पर कारवाई कर बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को अवगत कराएं |

मिलने वालों में अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री प्रकाश जायसवाल, प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राकेश श्रीवास्तव, बंटी सिंह, शांतनु सिंह, हर्षवर्धन सिंह, राजन श्रीवास्तव, काशी सिंह, रोहित सिंह एव तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]