♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दिलदरनगर क्षेत्र के देहवल गांव स्थित सनबीम स्कूल का छ: वर्ष पूरा करने पर शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन

G R News network editor in chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर (ब्यूरो) : दिलदरनगर क्षेत्र के देहवल गांव स्थित सनबीम स्कूल का छ: वर्ष पूरा करने पर शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए सम्‍मानित कर प्रोत्‍साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि चेयरमैन आविनाश जयसवाल रहे। शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्‍ज्‍वलित करके हुआ तत्‍पश्‍चात गणेश वन्‍दना हुआ। उसके बाद सरस्‍वती वन्‍दना के साथ कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम में ग्रैण्‍ड मास्‍टर अवार्ड पिछले दो साल से 95 प्रतिशत से ज्‍यादा अंक पाने वालों में  मिस आरीफा जावेद, मास्‍टर इबाद खान, मिस जेबा खान, मास्‍टर आर्यन सिंह यादव तथा मिस आर्या सिंह यादव को मिला। ग्रैण्‍ड मास्‍टर अवार्ड 90 प्रतिशत से ज्‍यादा अंक मास्‍टर प्रेम साव, अनुराग और तल्‍हा खान को मिला। 85 प्रतिशत से ज्‍यादा अंक पाने वाले आदित्‍य राज पांडेय को मिला।पिछले तीन साल से 90 प्रतिशत से ज्‍यादा अंक हासिल करने वालों में अफीफा खान, हर्ष कुमार सिंह, अनुज कुमार गुप्‍ता, मो. जकी अहमद तथा माधव गुप्‍ता को मिला। पिछले चार साल से 90 प्रतिशत से ज्‍यादा अंक मिस मदिहा खातून को मिला तथा 100 प्रतिशत उपस्थिति अवार्ड मिस रौनक परवीन को मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय के कोआर्डिनेटर दीपनरायण राय जी ने छात्र-छात्राओं के भविष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए प्रोत्‍साहन भाषण दिया जिसमें उन्‍होंने कहा कि सफलता का राज सिर्फ मेहनत होता है बच्‍चों का अंक कम या ज्‍यादा हो सकते हैं परंतु सफल वही होता है जो अपने शिक्षा को सार्थक बनाता है। मुख्‍य अतिथि श्री अविनाश जयसवाल जी कार्यक्रम को देख अत्यन्त भाव-विभोर हुए और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर उन्होंने अपार हर्ष महसूस किया व छात्रों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार साव द्वारा धन्यवाद प्रस्तावित हुआ। तत्पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, डायरेक्‍टर नवीन कुमार सिंह एवं विद्यालय के डिप्‍टी डायरेक्‍टर शोभा सिंह एडिशनल डायरेक्‍टर प्रवीण सिंह,  स्मिता सिंह सहित छात्र- छात्रा अभिभावकगण और विद्यालय के समस्‍त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]