♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मीडिया कार्यालय, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश* *ग्रामीण आजीविका मिशन के मॉडल संकुल स्तरीय संघों को तकनीकी एवं वित्तीय रूप से सक्षम बनाने की पहल, दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू* *उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*

GRNews Network youtube News Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava

 

*लखनऊ। दिनांक 17.11.2026,* उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक एवं संस्थागत रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मॉडल संकुल स्तरीय संघ के एम.आई.एस. सहायक एवं लेखाकार का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान, बक्शी का तालाब में प्रारंभ हुआ।

मिशन निदेशक श्री अरुण कुमार के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मॉडल संकुल स्तरीय संघ के कैडर को तकनीकी, वित्तीय एवं प्रबंधकीय दृष्टि से दक्ष बनाना है, ताकि वे संघ की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और आजीविका संवर्धन के लक्ष्यों को गति दे सकें।

उपायुक्त मुख्यालय श्री देवेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि प्रशिक्षित एम.आई.एस. सहायक एवं लेखाकार संकुल स्तरीय संघ की रीढ़ हैं। आंकड़ों का व्यवस्थित संकलन, वित्तीय अभिलेखों का पारदर्शी रखरखाव तथा योजनाओं की नियमित निगरानी संस्थागत मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन कार्मिकों की दक्षता बढ़ने से संकुल स्तरीय संघ अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे और मिशन के गरीबी मुक्त गांव के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के आचार्य श्री अनुज कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सत्र प्रभारी डॉ. सीमा, डॉ. नन्दकिशोर साह, प्रभारी मिशन प्रबंधन-मॉडल सी.एल.एफ. उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में बहराइच, बागपत, कन्नौज, इटावा, कौशाम्बी, गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों के प्रतिभागी शामिल हुए। दस दिवसीय प्रशिक्षण को दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चार दिनों में आधारभूत विषयों के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, संकुल स्तरीय संघ की अवधारणा, नीतियां, मानक, संरचना तथा पांच वर्षीय विजन की जानकारी दी जाएगी। अगले छह दिनों में तकनीकी एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विशेष प्रशिक्षण होगा। इसमें बही-खातों का रखरखाव, ऋण एवं वित्त प्रबंधन, वित्तीय मानक, वित्तीय विवरण, अंकेक्षण नीति, वैधानिक अनुपालन, आंतरिक नियंत्रण और निगरानी के विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप एवं पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि, मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघ के अभिलेखों का ऑनलाइन रखरखाव, कार्यसूची तैयार करने, सदस्यता रजिस्टर संधारित करने तथा प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्टेट रिसोर्स पर्सन अमितेश इंजीनियर, मोरिस कुमार, आजम, अजीज, बैद्यनाथ राम प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

इस प्रशिक्षण से संकुल स्तरीय संघों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ेगी। एम.आई.एस. सहायक डिजिटल माध्यम से योजनाओं एवं गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे, वहीं लेखाकार वित्तीय अभिलेखों और धनराशि का व्यवस्थित एवं पारदर्शी हिसाब रख पाएंगे। इससे समयबद्ध रिपोर्टिंग, बैंक ऋण की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सुविधा होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को केवल स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना ही नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक गतिविधियों का नेतृत्वकर्ता और आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना भी है। प्रशिक्षित कैडर के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार, आय वृद्धि, बेहतर आजीविका और आर्थिक सशक्तीकरण के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह पहल आत्मनिर्भर गांव और गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]