कौशेन हत्याकांड का आरोपी बिहार में शराब तस्करी करते गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम*

GR News network & youtube News Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। मिश्र बाजार में जूता कारोबारी मोहम्मद दाऊद के बेटे कौशेन की हत्या का नामजद आरोपी विशाल चौबे उर्फ शुभम बिहार में शराब तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसे चार लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नियाजी मोहल्ला का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के दुर्गावती थाना पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई दहला मोड़ के पास हुई, जहां विशाल चौबे को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई मरहियां मोड़ के पास की गई, जहां 54 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इस दौरान दूसरा धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
बताया गया कि शराब बस से लाई जा रही थी और टेप से चिपकाकर छिपाई गई थी। गौरतलब है कि बीते 10 नवंबर को गाजीपुर के मिश्र बाजार में जूता कारोबारी मोहम्मद दाऊद के बेटे कौशेन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दुकान से घर लौटते समय रास्ते में समोसा खाने के लिए रुका था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में विशाल चौबे उर्फ शुभम चौबे नामजद आरोपी था।
वारदात के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। एसपी विनय कुमार सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बिहार में शराब तस्करी के दौरान उसकी गिरफ्तारी को गाजीपुर के चर्चित हत्याकांड की जांच में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है
व







