
दिलदारनगर : गाजीपुर। *सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक संस्था उद्धव के तत्वधान मे व वीर अब्दुल हमीद की याद में, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन, *वरिष्ठ कवि आनंद कुशवाहा की पुस्तक,बबुल का पेड़, का विमोचन। , *उत्तराखंड के साहित्यकार वरिष्ठ कवि सिद्धेश्वर सिंह उद्धव सम्मान से हुए सम्मानित*

GR News Network& youtube News Chainal*एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव*
*दिलदारनगर (गाजीपुर)-* सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच ‘उद्भव’ की 9वीं सार्थक पहल के अंतर्गत स्थानीय रामलीला मैदान, दिलदारनगर में बीते मंगलवार की रात आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद को समर्पित यह काव्य संध्या पूरी रात श्रोताओं से खचाखच भरी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मा. अविनाश जायसवाल, बी.एस.डी.पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मा. विपिन बिहारी राय एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. धनंजय आनंद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज़्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सिद्धेश्वर सिंह को ‘उद्भव साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
*शानदार संचालन रहा आकर्षण का केंद्र*
पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रसिद्ध कवि कुमार प्रवीण ने अपने चिर-परिचित चुटीले एवं ओजस्वी अंदाज में किया, जिन्होंने पूरी रात श्रोताओं को बांधे रखा।
*’बबूल का पेड़’ पुस्तक का विमोचन*
समारोह का मुख्य आकर्षण विख्यात रंगकर्मी एवं लेखक आनंद कुशवाहा द्वारा रचित नाटक एवं लघु-नाटिकाओं के संग्रह “बबूल का पेड़” का विमोचन रहा। मंचासीन सभी अतिथियों एवं उद्भव परिवार के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।
देश के नामचीन कवियों ने बांधा समां
कवि सम्मेलन में देश के कोने-कोने से पधारे रचनाकारों ने समां बांध दिया –
• अहमद आज़मी (आजमगढ़): मशहूर शायर ने मखमली गजलों से प्रेम का रंग घोला।
• समीर शुक्ल (फतेहपुर): प्रसिद्ध हास्य कवि ने अपने अनोखे अंदाज में काव्य पाठ करके सबको लोटपोट कर दिया।
• नरसिंह साहसी (मिर्जापुर): हास्य कवि ने शास्त्रीय संगीत में हास्य सुनाया जिससे श्रोता देर तक मुस्कुराते रहे।
• बादशाह राही (गाजीपुर): अपनी विशिष्ट शैली में खूब वाहवाही लूटी।
• अन्य रचनाकार: बलिया की प्रतिभा यादव, इलाहाबाद के सुरेंद्र सोटा, कैमूर के उत्तम चौबे ‘दर’, गहमर के मिथिलेश गहमरी तथा स्थानीय कवि दामोदर दबंग व सुनील सुकुमार ने गीत, गजल, व्यंग्य एवं वीर रस से भोर तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध रखा।
कार्यक्रम में मास्टर सुहैल खाँ, चंद्रिका सिंह, डॉ एस एन सिंह, डॉ. सुरेंद्र पांडे, डॉ अंगद जी, अरुण शुक्ल, डा मनीष कुशवाहा, मनोज भारती, सत्यनारायण मौर्य, रामप्रवेश प्रधान, राजनारायण, दिलदार सहित क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं युवा बड़ी संख्या में भोर तक उपस्थित रहे।
अंत में उद्भव परिवार के अध्यक्ष रामवकील आनंद कुशवाहा ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव डॉ. शम्भु नाथ सिंह, उपाध्यक्ष काशीनाथ चौरसिया, डॉ एकराम खान, कोषाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, संयोजक कुँअर नसीम रजा सिकरवार, मिडिया प्रभारी इन्द्रासन यादव सहित पूरी टीम एवं मुख्य प्रायोजक एम.एस. मेमोरियल नेत्रालय के डॉ. माधव मुकुन्द का विशेष सहयोग रहा।







