
जखनियां मंडल के बूथ नंबर 241 पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुना प्रमोद वर्मा जिला संयोजक बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ ने*।

GRNews Network &YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
स्थानीय जखनिया। जखनिया मंडल के 241 नंबर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 138वां एपिसोड भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपने आवास पर रेडियो पर सुना। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से देश को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। मोदी के नेतुत्व में भारत आज विश्व के अग्रणी देश की पंक्तियों में खड़ा है। आतंकवादियो व आतंकवादी देशो को भारत कड़ा जवाब देता है, जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। मेक इन इंडिया का जो सपना था वह साकार हो रहा है, वोकल फार लोकल से घरेलू उत्पाद और नौजवानों को नया अवसर प्राप्त हो रहा है, देश आगे बढ़ रहा है। वर्मा ने कहा भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया। स्वच्छता अभियान से लोगो को पोषण और स्वास्थ्य मिला पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण की जागरूकता आई हमारे खिलाड़ियों ने नए मुकाम को छुआ प्रतिभाएं उभर कर आगे आई, लोगों की आत्मनिर्भरता बड़ी और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में हम निरंतर आगे बढ़ रहें है। मोदी के नेतुत्व में हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत की तरफ अग्रसर हो रहा है।








