
पुलिस मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली मारा गया*।

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। दिनांक 20 सितंबर, रविवार को भोर में रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर, टेंगरा मोड़ से मुगलसराय जाने वाले मार्ग पर पुलिस व एटीएस के बीच हुए मुठभेड़ मे झारखंड के नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति (टीपीसी) के 30 लाख का ईनामी कमांडर बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह भोक्ता मारा गया।
जानकारी के अनुसार बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू निवासी लूटू, थाना लवलंग, जनपद-चतरा झारखंड अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा उसको रोकने का प्रयास किया गया परंतु वह रुकने के बजाय गाड़ी से कूद कर भागते हुए पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया जिससे क्रॉस फायरिंग में उसको गोली लगी। इस दौरान बदमाश द्वारा चलाई गई गोली यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी लगी, वह बाल-बाल बच गए। तत्काल घायल बृजेश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत नक्सली बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख व एनआआईए द्वारा 5 लाख का पुरस्कार घोषित था। पुलिस शवको कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई ह






