♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जन्म प्रमाण पत्र लेने में अवैध वसूली के आर्ग एस की रिपोर्ट आख्या प्रकरण पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ,दिए क ड़े निर्देश *एंटी करप्शन टीम वाराणसी को भी सूचना*

 

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं उपजिलाधिकारी कासिमाबाद गाजीपुर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर आख्या प्राप्त हुआ है। जिस हेतु जांच आख्या में कुछ ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर बिचौलियों द्वारा 500 रुपये से लेकर 3,500 रुपये तक की धनराशि लिए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म प्रमाण पत्र सहित किसी भी शासकीय सेवा को उपलब्ध कराने के नाम पर आमजन से किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि की वसूली न होने पाए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु क्षेत्राधिकार, एंटी करप्शन, वाराणसी को भी सूचित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी विभाग में शासकीय कार्य के नाम पर बिचौलियों अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध धनराशि की मांग या वसूली किए जाने का प्रकरण सामने आता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनसामान्य से भी अपील की कि किसी भी शासकीय प्रमाण पत्र अथवा सेवा के लिए यदि कोई व्यक्ति निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त धनराशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]