
*काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय टीम मे मनोनीत उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर एवं विजय यादव ने बुढ़िया माई को टेका माथा महामंडलेश्वर का लिया आशीर्वाद*

*GRNews Network & YouTube news chainal*editor in chief Ved prakash Srivasta
स्थानीय जखनिया। जखनिया ब्लॉक में स्थित सुप्रसिद्ध हथियाराम मठ में भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम में नवनिर्वाचित गाजीपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, क्षेत्रीय मंत्री विजय यादव ने बुढ़िया माता के दरबार में मत्था टेककर दर्शन पूजन किया व महामंडलेश्वर हथियाराम मठ श्रध्देय भवानी नंदन यति का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त अवसर पर महंत भवानी नंदन यति ने नये दायित्वों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया और आशीर्वाद वचनों के साथ कहा कि जिस दल में आप काम करते हैं समर्पण के साथ करें, उसको पूरी निष्ठा से निभाएं, राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि रखें, सनातन का सम्मान करें, संगठन को मजबूत करें। उन्होंने ने कहा वर्तमान में जो परिस्थितिया पैदा हुई है, जिसके कारण नौजवान भटक रहे हैं, उनको भी सही मार्गदर्शन कर राष्ट्र पथ पर लाये। गाजीपुर जनपद के रहने वाले नेताओं को क्षेत्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। भानुप्रताप सिंह को अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेश राजभर को युवा मोर्चा का क्षेत्रीय प्रभार सौंपा गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, संदीप सिंह, उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, नागेंद्र निगम सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।







