
सेवा से नवग्रह शांति एवं पितृ दोष नष्ट होते है- प्रमोद वर्मा**

GRNews Network& YouTube channel editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा रामापुरा स्थित आकाश अपार्टमेंट के पास रविवार को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर मित्र के रूप में गौमाता का पूजन किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा मौर्य ने कहा कि गौमाता की पूजा व सेवा करने से समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद के साथ मानसिक शांति, पुण्य लाभ और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में गाय को पूजनीय एवं मान्यता है कि गौमाता के शरीर में तैंतीस करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं, जिससे उनकी पूजा से सबका आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, गाय की पूजा तथा घास खिलाने से पुराने पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। गौ सेवा से कुंडली के नवग्रह शांत होते हैं, पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। उनके पीठ पर हाथ फेरने या सेवा करने से शरीर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
कार्यक्रम का संचालन प्रेम दीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकील अहमद जादूगर, बैजनाथ प्रसाद गुटरू, अनिल यादव, अमीर हैदर भोलू, नरसिंह रावत, सतीश वर्मा, कांति देवी, सुख देवी, श्रीदेवी, बसंत देवी, संजय मुखर्जी आदि लोग उपस्थित थे।








