♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित रामलला की मूर्ति की तस्वीर पहली बार सामने आई*

G R News

अयोध्या । राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की तस्वीर पहली बार सामने आई है। अभी विधान के अनुसार भगवान की आंखों पर पट्टी बांधी गई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। मंदिर में 23 जनवरी से आम लोग भी दर्शन कर सकेंगे।
इससे पहले गुरुवार को नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम लला के विग्रह को स्थापित किया गया था। रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। मंत्रोच्चार विधि कर और पूजन विधि के साथ भगवान राम के इस विग्रह को आसन पर विराजित किया गया। इस दौरान मूर्तिकार योगीराज और कई संत भी मौजूद थे।
कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है प्रतिमा
दरअसल, आज जो तस्वीर सामने आई है वह इस मूर्ति के निर्माण के दौरान की संपूर्ण तस्वीर है। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित इस मूर्ति को मैसूर (कर्नाटक)के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। भगवान राम की नई मूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई।  51 इंच की रामलला की मूर्ति को बुधवार की रात मंदिर में लाया गया था। भगवान राम की मूर्ति को पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया।
मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने यह 51 इंच की राम लला की मूर्ति है। बुधवार रात मूर्ति को मंदिर में लाया गया था। अभिषेक समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया, गुरुवार दोपहर को इसे गर्भगृह में रखा गया।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति को स्थापित करवाने में ‘प्रधान संकल्प’ किया। प्रधान संकल्प का तात्पर्य भगवान राम की ‘प्रतिष्ठा’ सभी के कल्याण के लिए, राष्ट्र के कल्याण के लिए, मानवता के कल्याण और उन लोगों के कल्याण के लिए भी की जा रही है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]