♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जौनपुर में पांच लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाला डकैत एक लाख इनामिया आसिफ को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

 

लखनऊ। अंबेडकर नगर में यूपी एसटीएफ और नोएडा यूनिट टीम की आज मंगलवार सुबह एक लाख के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस की गोली लगने से आसिफ नाम का बदमाश घायल हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आसिफ़ पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। ये मुठभेड़ अंबेडकर नगर के थाना बिवाना क्षेत्र में हुई. मारे गए बदमाश की पहचान कानपुर के थाना बिल्लौर के रहने वाले आसिफ उर्फ विक्की छैमार के रूप में हुई है. आसिफ पर साल 2014 में जौनपुर के थाना शाहगंज में एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने और परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मार कर मरणासन्न करने और दो हत्या का आरोप था. इस मामले में वो काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस की ओर से आसिफ पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस को मौके से 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया, भारी मात्रा में कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है. आसिफ अपने गैंग के साथ परिवारों को बंधक बनाकर डकैती डालता था और विरोध होने पर हत्या कर देता था. उस पर डकैती और हत्या समेत कुल 21 से अधिक मामले यूपी, हरियाणा और राजस्थान में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक मृतक बदमाश कई डकैतियों में शामिल था और बेहद शातिर व ख़ूँख़ार अपराधी था। 19 अक्टूबर 2013 को सुल्तानपुर के थाना कोतवाली में आसिफ़ ने अपने गैंग के 10 सदस्यों के साथ घर में घुस कर हत्या करके डकैती की, जिसमें वो वांछित था। वर्ष 2014 में थाना शाहगंज, जौनपुर में परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात एवं कैश लूटा. डकैती के दौरान परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से मरणासन्न किया और दो की हत्या कर दी. (वांछित), 15 अगस्त 2015 को थाना कोखराज, कौशांबी में गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर घर में डकैती और वादी अवनि कुमार टैगोर के माता पिता की डकैती के दौरान हत्या (वांछित 19 अगस्त 2015 को थाना छपार, मुजफ्फरनगर में वादी महावीर सिंह के घर में घुसकर बंधक बनाकर डकैती और वादी की पुत्रवधू को धारदार हथियार से घायल करके मरणासन्न कर दिया. (वांछित), 13 जनवरी 2021 को थाना रसूलवाद, कानपुर वादी रेशमा के पति तासीम की हत्या। पुलिस ने बदमाश आसिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Previous

नंदगंज के सौरम मोड़-सुआपुर मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]