♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित संभव 6.0 अभियान के सफल के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु सीडीओ ने की बैठक*

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर, 01 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित सम्भव 6.0 अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद स्तरीय समन्वय बैठक मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में समस्त सी0डी0पी0ओ0 के साथ विकास भवन सभागार, गाजीपुर में सम्पन्न की। बैठक के दौरान बताया कि जुलाई 2026 से सितम्बर 2026 तक चलने वाले सम्भव 6.0 अभियान का थीम गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा है जिसमे गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जॉच एवं प्रसव के जॉच की देखभाल, कम वजन वाले नवजातो पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए प्रभावी प्रबन्धन करना, 0 से 06 माह के शिशुओं को कुपोषण से बचाव उपचार प्रबन्धन करना उद्देश्य है। बैठक में अभियान के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओ, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण प्रबन्धन, गृह भ्रमण, विभागीय समन्वय तथा निर्धारित लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गयी। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को मिशन मोड़ में संचालित करने के निर्देश दिये गये, ताकि लंक्षित बच्चों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान भदौरा द्वारा बताया गया कि ग्राम बारा में 03 माह से टीकाकरण हेतु आशा/आगनवाड़ी द्वारा टीकाकरण नही लगाया जा रहा है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित को टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।

बैठक में समस्त बाल विकास परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ०), मुख्य सेविकाएं/सुपरवाइजर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, चिकित्सा विभाग से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने स्तर पर अभियान की नियमित सगीक्षा करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करें तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य की।

……………………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]