
साइबर अपराध गोष्ठी मे वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया, 2 विवेचक को निलंबित व 4 उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर*। *

GRNews Network Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर सेल एवं जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर साइबर अपराध नियंत्रण, तकनीकी जांच एवं शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर 4 साइबर प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया तथा विवेचनाओं को 60 दिवस से अधिक समय तक लंबित रखने पर 2 विवेचकों को निलंबित किया गया। बैठक में साइबर अपराधों में प्रयुक्त बैंक खातों, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड, संदिग्ध खाताधारकों एवं अपराधियों के नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया। वर्ष 2026 में अब तक लगभग 06 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराई गई है, 3198 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए हैं तथा 509 आईएमईआई नंबर डिएक्टिवेट किए गए हैं।
पुलिस आयुक्त ने प्रतिबिंब एवं समन्वय पोर्टल की प्रभावी मॉनिटरिंग, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध नृपेन्द्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे








