
*वैष्णो देवी मे आतंकी हमले में मृत श्रद्धालुओं को सपाईयो ने कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि **।

G R News
वाराणसी जिला ब्यूरो इंचार्ज विवेक कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
वाराणसी :- विगत दिनो वैष्णो देवी मे आतंकी द्वारा श्रद्धालुओ से भरी बस पर कातिलाना हमले मे मृत लोगो की आत्मा की शांति के लिए सपाईयो ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया | शुभम सेठ “गोलू” के नेतृत्व मे सपाईयो ने लहुरावीर स्थित आजाद पार्क मे कैंडिल जलाकर मृत श्रद्धालुओ को श्रद्धांजली अर्पित किया, श्रद्धांजलि सभा मे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) ने कहा आतंकी हमले मे दस लोगो के मारे जाने की खबर अत्यंत दु:खद है |
शिवखोडी मंदिर से कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के लिए जा रही उ.प्र. के तीर्थ यात्रीओ से भरी बस पर आतंकी हमले भारत सरकार के सुरक्षा प्रबंधन की लापरवाही का अहम हिस्सा है उन्होने कहा कि घटना मे मारे गए शवो को उनके परिवारजनो तक पहुंचाने एवं कायराना हमले मे मृत परिजनो को सरकार पचास लाख एवं गंभीर रूप से घायल लोगो को बीस लाख रुपए की आर्थिक सहयोग के साथ सरकारी नौकरी अविलंब प्रदान करने की मांग की |
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा ), शुभम सेठ “गोलू” वरिष्ठ सपा नेता जीशान कलाम, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा,पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा,कैन्ट के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कश्यप, संदीप शर्मा,अशोक यादव “नायक”,जीशान अंसारी, प्रभाकर यादव,अमित कुमार, एकलाक अहमद, आशीष यादव, संदीप यादव “लालू”, मोहसिन अंसारी,सुमन सिंह आदि लोग उपस्थित थे ||








