♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मंदिर चढ़ावा चोरी घोटाले पर बोले सीएम योगी ,—,हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी**

*GRNews Network & Brodcast center…’, editor in chief ved Parkash Srivastava

अयोधा।राम मंदिर चढ़ावा चोरी घोटाला: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगीउन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और सच सामने लाया जाएगा। साथ ही सभी पक्षों से अपील की कि ऐसी कोई टिप्पणी न करें जिससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हों।

*स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को किया याद*

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 1857 के बाद के स्वतंत्रता आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने देश के युवाओं को दबाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने चौरी-चौरा और काकोरी कांड जैसे आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं के संघर्ष ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*** ‘दानराशि से लेकर भूमि सौदों तक…’, राम मंदिर दान घोटाले जांच में नया मोड़, अब जमीन खरीद के दस्तावेज खंगाल रही SIT

*वीरांगना झलकारी बाई समेत महान महिलाओं के योगदान का उल्लेख*

सीएम योगी ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्र नायकों का सम्मान नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने झलकारी बाई, अवंतीबाई और ऊदा देवी पासी के नाम पर पीएसी की तीन महिला बटालियन स्थापित की हैं, जिनमें केवल बेटियों की भर्ती की जाएगी।

*समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना*

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग आज रामभक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं, वही अतीत में कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए जिम्मेदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों को अपने पुराने फैसलों को भी याद रखना चाहिए।

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव से 4 घंटे पूछताछ, संपत्तियों का ब्योरा तलब

*विकास और जनकल्याण योजनाओं का किया जिक्र*

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि आज गरीबों के घरों में मुफ्त शौचालय बन रहे हैं और राशन की सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद और विकास की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में जनहित की अपेक्षा निजी हितों को प्राथमिकता दी जाती थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]