♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*किसान नेता भानु प्रताप सिंह की तहसील सेवराई परिसर से मोटरसाइकिल चोरी*

*GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव पश्चिम हुज़रा नाला के पास गंगा नदी के तट पर एक युवती का शव मिला। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने शव मिलने के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर गहमर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार सुबह कुछ लोग बारा गांव के हुज़रा के पास गंगा नदी किनारे टहलने के लिए गए थे , तभी उन्होंने युवती का शव देखा। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गईं और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृत युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती का पहनावा यह संकेत देता है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की सदस्य हो सकती है। उसका शव गंगा नदी के पास मिला, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेका गया हो। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए और वह पिंक रंग की फूल जैकेट तथा काले रंग का लोवर पहनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिन्होंने शव से संबंधित जरूरी साक्ष्य इकठ्ठा किए। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो हुआ है, और लोग इस हत्या कांड को लेकर तरह -तरह के अटकलें लगा रहे है। गहमर कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि बारा गांव के समीप मठिया हुज़रा के पास गंगा नदी के तट पर लगभग 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]