
*गहमर पुलिस नेएक करोड़ 80 लाख की कीमत की 260ग्रामहीरोइन किया बरामद अभियुक्त गिरफ्तार

* GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर। गहमर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 260 ग्राम हेरोईन बरामद किया है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्टीय कीमत एक करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय व कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा के पास चेकिंग करने लगी। उसी दौरान एक युवक पैदल जा रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो सौ 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिहार के आरा जिले के सिकरहता कला थाना सिकरहता कला निवासी मधुमंगल कुमार बताया।








