
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में aawadihar रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति 5.0के तहत जागरूकता कार्यक्रम*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 05 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- सेवा पखवाड़ा मिशन शक्ति के अन्तर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार (17सितंबर से 2 अक्टूबर तक) के उपलक्ष में जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन के क्रम मे औड़ीहार रेलवे स्टेशन मिशन शक्ति 5ण्0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 से अर्चना सिंह और केशवर्कर और प्रियंका यादव सुपरवाइजर द्वारा 0 से 18 बर्ष तक के बच्चे जो घर से बेघर है, किसी प्राकृतिक आपदा के शिकार बाल विवाह, बाल तस्करी दिव्यांग, लापता, या किसी उत्पीड़न से शोषित, या फिर जिनके माता पिता में से कोई एक जेल में हो ,,बच्चों से संबंधित कोई भी दिक्कत को चाइल्ड हेल्प लाइन से संपर्क कर सकता है ,,,साथ ही साथ वन स्टॉप सेंटर,बच्चियों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 है जो महिलाओं को शारीरिक भावनात्मक ,यौन उत्पीड़न मौखिक और आर्थिक दुर्व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करता है ,महिलाओं को हिंसा मुक्त घर में रहने का अधिकार सुनिश्चित करता है अगर किसी महिला के साथ हिंसा होती है दिए गए सुविधाओं कप्रयोग करना चाहिए महिला हेल्प लाइन 181 और अन्य टोल फ्री नंबर,112,1098,1076,1090, के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया साथ हीं साथ विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, स्पानशरशिप योजना आदि के बारे मे भी बताया गया उक्त कार्यक्रम मे RPF और GRP औड़ीहार की टीम का भी सहयोग रहा।
………………………………………….
जिला सूचना कार्यालय गाजीपुर द्वारा प्रचारित।








