
अघोर सेवा मंडल के तत्वावधान में अवधूत भगवान राम नेत्र चिकित्सालय पर 22 रोगियों के मोतियाबिंद बिंद का सफल ऑपरेशन किया डॉक्टर भावेश मक्कड़ ने।*भाजपा की पूर्व विधायिका सुनीता सिंह ने किया फीता काटकर नेत्र ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन* *

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
* दिलदारनगर (गाजीपुर) : अघोर सेवा मंडल द्वारा संचालित अवधूत भगवान राम नेत्र चिकित्सालय गिरनार आश्रम में रविवार को नेत्र शिविर का आयोजन हुआ।शिविर में 22 नेत्र रोगियों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन वाराणसी के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ भावेश मक्कड़ द्वारा किया गया । इसके पूर्व पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलितकरने के पश्चात फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया और अस्पताल परिसर में भ्रमण कर मरीजों से वार्ता भी किया।सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि आश्रम के संस्थापक बाबा सिंह शावक रामजी द्वारा गरीब मरीजों के मोतियाबिंद ऑपेरशन के लिए शिविर1979 से शुरू कराया गया था जो आज तक बाबा के आशीर्वाद से अनवरत चल रहा है।इस अवसर पर नेत्र सहायक अनोज प्रसाद ,वेद प्रकाश श्रीवास्तव ,मान सिंह ,राहुल सिंह,रामअवतार राम, बीरबल कुमार ,मिथिलेश सिंह,रिशु यादव कामेश्वर कुमार दिनेश कुमार शिवाजी सैनी,सोनू यादव,अमित जायसवाल,दिलीप जायसवाल,अनुग्रह जायसवाल आदि लोग रहे।










