
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान की थीम पर जनपद के विभिन्न ब्लाकों में तीन दिवसीय प्रदर्शनी जागरूकता अभियान

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 15 जून, 2026 (सू0वि0)- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर जनपद गाजीपुर में आज दूसरे दिन सोमवार को कासिमबाद, जखनियॉ, मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, देवकली, भदौरा, एवं बाराचवर विकास खण्ड के साथ विभिन्न विकास खंडों में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन भव्य रूप से मनाया गया। इस अभियान में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों प्रदर्शनी/मेला समस्त विभागो द्वारा स्टाल के माध्यम से उपस्थित आमजन को जागरूक किया गया एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिया।
विकास खण्डो में लगायी गयी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम मातृ वन्दना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रदर्शनी एवं सफलता की कहानियॉ भी प्रदर्शित की गयी एवं राज्य सरकार की योजनाओं में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना आदि योजनाओ का स्टाल/प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो का जागरूक करते हुए योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उपस्थित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़े विशेष शिविरों में अच्चे कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं योजना से जुडे लाभार्थियों प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया।
………………………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








