
सनबीम स्कूल के निर्देशक के पी सिंह ने गाज़ीपुर की प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी को किया सम्मानित”*

G R NEWS
**एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव*गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर के निदेशक नवीन सिंह को दिनाक 20 04 2024 दिन शनिवार को गुरूग्राम के लीला एम्बिएन्स में आयोजित जीएसएलसी एडुकान अवार्ड 2024 के तरफ से एडुआइकन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया तथा सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी और सनबीम स्कूल दिलदारनगर गाजीपुर के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार शा को एडुइन्सपायर अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और पूर्व वरिष्ठतम राजदूत दीपक वोहरा जी के द्वारा प्रदान किया गया। ये सम्मानित पुरस्कार उन कुशल शैक्षिक नेतृत्वकर्ता को सम्मानित करता है जो समाज में कुछ बेहतर योगदान एवं कुछ बेहतर और नया सीखने के लिए जुनून जगाते हैं और क्षेत्र में दूसरों को प्रेरित करते हैं। यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाता है। यह हमारे लिए अत्यन्त ही गौरव व हर्ष की बात है कि हमारा विद्यालय दिन प्रतिदिन शिक्षा ही नही अपितु कौशल विकास के क्षेत्र में ऊंचाइयों के एक नये आयाम को छू रहा है। अतः यह कहना गलत नही होगा कि बहुत कम समय मे ही सनबीम विद्यालय ने अपने कठोर परिश्रम एवं लगन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अपने अनोखे प्रयासों से शिक्षा जगत मे अपने नाम को विशिष्टता के शिखर पर पहुचा दिया है। सनबीम स्कूल में बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक, मानसिक तथा शारीरिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि सनबीम गाजीपुर जिले का नम्बर वन विद्यालय के रूप में जाना जाता है। विद्यालय के चेयरमैन के0 पी0 सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज सनबीम स्कूल विभिन्न शहरों में अपना प्रथम स्थान बनाते हुए गाजीपुर का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है और पूरे देश में अपना छाप छोड़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी और निदेशक प्रवीण सिंह को सम्मानित किया









