
161 वर्ग किमी घने जंगल। काटना देशद्रोह है* – **ग्रेट निकोबार को बचाने हेतु कांग्रेस का विशाल हस्ताक्षर अभियान। *निकोबार बचाना है संविधान बचाना है*” –

*GRNews Network & Brodcast center*editor in chief ved Parkash Srivastava
*गाजीपुर:* सरकार द्वारा ग्रेट निकोबार द्वीप में 161 वर्ग किलोमीटर घने जंगलों को खत्म करने की योजना के विरोध में आज ग्राम सभा दरौली, जमानियाँ ब्लॉक में विशाल हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष *अरविंद कुमार मौर्य* ने की। मुख्य अतिथि के रूप में *श्यामनरायण कुशवाहा* जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजन उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव-प्रशासन *कुंदन खरवार* ने किया।
इस अभियान में *आलोक, कामता सिंह, जीउत, संतोष गुप्ता, मनोज*अजय खरवार, कुसुम मौर्य , वंशनरायण, गुड़िया, प्रवीण खरवार,तारक, सहित सैकड़ों ग्रामवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने ग्रेट निकोबार की जैव विविधता और आदिवासी समुदायों को बचाने के लिए हस्ताक्षर कर संकल्प लिया।
*कुंदन खरवार ने कहा:*
“161 वर्ग किलोमीटर घने जंगल काटना सिर्फ पर्यावरण का नुकसान नहीं, ये देशद्रोह है। ग्रेट निकोबार के जंगल, वहां की जनजातियां और दुर्लभ वन्यजीव हमारी धरोहर हैं।
सरकार विकास के नाम पर देश की फेफड़ों को बेच रही है। जो जंगल हजारों साल में बने हैं, उन्हें बुलडोजर से 1 दिन में खत्म करना चाहते हैं।
कांग्रेस ये साफ कर देना चाहती है – ग्रेट निकोबार को बचाना मतलब संविधान की प्रस्तावना ‘पर्यावरण की रक्षा’ को बचाना है।
ये हस्ताक्षर अभियान जमानियाँ से शुरू हुआ है। हर गांव, हर ब्लॉक तक जाएगा। सरकार को जवाब देना होगा – विकास चाहिए या विनाश?
*जंगल बचाओ, देश बचाओ। आदिवासी बचाओ, संविधान बचाओ।*”








