♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जनपद केग्राम पंचायत इशोपुर में ,प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लगाया चौपाल ,गिनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षोंकी उपलब्धियां विकास कार्यों एवं सुशासन को*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 13 जून, 2026 (सू0वि0)- केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज तहसील सैदपुर के ग्राम पंचायत ईशोपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री (स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन विभाग) रविन्द्र जायसवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण, सुशासन, पारदर्शिता एवं विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था, निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं सहित अनेक योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, राजस्व विवाद, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए।

ग्राम चौपाल में संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प देश को विश्व की अग्रणी शक्तियों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम चौपाल में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मा0 मंत्री जी द्वारा ग्राम चौपाल में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के अन्तर्गत हाकी यूथ इण्डिया एशिया अन्डर 80 के तहत जनपद का नाम नोशन किया जिनको प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रहलाद राजभर एवं सुमित पाल को 50-50 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। उसके उपरान्त मा0 मंत्री जी ने ग्राम सचिवालय ईशोपुर परिसर में पौध रोपण कार्य किया। मा0 मंत्री जी द्वारा महिलाओं को अन्नप्राशन एवं गोदभराई का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों मे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, व मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी सैदपुर, खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर एंव अन्य अधिकारीगण कर्मचारी उपस्थित रहे।

………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]