*प्रधानमंत्री स्वनिधिनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेला पथ विक्रेताओं को कर्ज वितरण अभियान 30 जून तक*

GRNews Network Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 12 जून, 2026 (सू0वि0)- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित लोक कल्याण मेला पथ विक्रेताओ के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बनाकर उभर रहा है नगर पालिका गाजीपुर कार्यालय में आयोजित मेले के दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा रहा है, वहीं नए आवेदनों का पंजीकरण नगर पालिका गाजीपुर कार्यालय से किया जा रहा है । 01 जून से यह विशेष अभियान 30 जून तक संचालित रहेगा जिसमें मेले में विभिन्न बैंकों के सहयोग से पात्र पथ विक्रेताओ को ऋण वितरित किया जायेगा। ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में रेहड़ी, पटरी, ठेला एवं फुटपाथ पर छोटे व्यवसाय करने वाले विक्रेता शामिल है ऋण मिलने से इन पथ विक्रेताओ को अपने व्यवसाय के विस्तार, कार्यशील पूंजी की व्यवस्था और आय में वृद्धि का अवसर मिलेगा। इस योजना में अलग-अलग बैंक अपनी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं बैंकों के अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों के आवेदन को स्वीकृत कर उनके खाते में ऋण भुगतान किया जा रहा है लोक कल्याण मेला के तहत सभी पथ विक्रेता मेले में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाये । इस योजना का लाभ उठाने के लिए विक्रेताओ को नगर पालिका के गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ0 धीरेंद्र कुमार राय द्वारा सभी नगर के पथ विक्रेताओ से यह अपील किया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिलने वाले ऋण का लाभ उठाने के लिए आप सभी नगर पालिका कचहरी गाजीपुर के कार्यालय में संपर्क कर सभी शहरी पथ विक्रेता लाभ उठा सकते हैं तथा अपनी-अपनी कार्यशील पूंजी की व्यवस्था और आय में विधि के लिए इस योजना का लाभ उठाकर अपने-अपने पूजी को बढ़ाकर आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी, पटरी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाली शहरी पथ विक्रेताओ को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी को बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके।
…………………………..






