♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मण्डुवाडीह चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार*

 

*GRNews Network Brodcast center*editor in chief ved Parkash Srivastava

वाराणसी। 23 मई 2026 को वादिनी द्वारा मकान का ताला तोड़कर की गयी लाखों के आभूषण की चोरी पर दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह अजयराज वर्मा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को देर रात मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने चोरों के कब्जे से दो चैन पीले धातु की, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाला, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन गोल नथिया,चार नाक की कील आदि पीले धातु की (कुल वजन 37.350ग्राम) बरामद कर लिया। दोनों शातिर चोरों के नाम प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर निवासी भगवानपुर थाना लंका तथा दूसरे का नाम सचिन राउत पुत्र हीरालाल निवासी नगवा थाना लंका बताया गया। चोरी की घटना में दो और शामिल चोर शामिल हैं जिनकी तलाश हेतु पुलिस दबिश दे रही है। दोनों चोरों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम रात को घूम घूम कर बंद पड़े मकानो को निशाना बनाते हैं और चोरी कर लेते हैं। इसी क्रम में मण्डुवाडीह नई बस्ती में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर से हमने चोरी किया था चोरी के गहनों को बेचने की फिराक में थे कि अचानक पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर चोर हैं जिनमें प्रियांशु सोनकर पर भिन्न-भिन्न थानों में 13 मुकदमे तथा सचिन राउत पर 16 मुकदमे हैं। दोनों शातिर चोरों को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 ए,331 (4),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]