पोखरे में नहाते समय दो जुड़वा भाइयों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित मुड़रभा गांव में सोमवार को पोखरे में नहाते समय 14 वर्षीय जुड़वा भाइयों हिमांशु यादव और प्रियांशु यादव की डूबने से मौत हो गई। दोनों कक्षा 10 के छात्र थे। भैंस नहलाने के बाद पिता के घर लौटने पर दोनों पोखरे में नहाने रुक गए थे। काफी देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पोखरे से निकाले।






