
*पत्रकारों की भ्रामक तस्वीर लगाकर पोस्ट वायरल करना* *युवक को पड़ा भारी

*GRNews Network* *reportअभिषेक मधुकर
गाजीपुर।पत्रकार अंकित दुबे एवं पत्रकार हसन इकबाल ने भेजी मानहानि की नोटिस
गाजीपुर। सोशल मीडिया पर पत्रकारों की कथित रूप से भ्रामक तस्वीर एवं असत्य तथ्यों के साथ पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्रकार अंकित दुबे एवं पत्रकार हसन इकबाल द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मसूदपुर निवासी बताए जा रहा हैं। गोविंद नाविक नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के एक समूह में पत्रकारों से संबंधित एक कथित भ्रामक पोस्ट साझा की गई थी। पत्रकारों का आरोप है कि उक्त पोस्ट से उनकी सामाजिक एवं पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों ने शादियाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को विधिक नोटिस भी भेजी गई है। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर पोस्ट में लगाए गए आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने अथवा सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है। पत्रकारों का कहना है कि यदि निर्धारित समयावधि में कोई संतोषजनक उत्तर या प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो उनके द्वारा न्यायालय में मानहानि एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत वाद दायर किया जाएगा। क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिकों ने भी बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करने वाली सामग्री साझा करने को अनुचित बताया है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने की अपील की है। पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि समाज में जिम्मेदार एवं तथ्यपरक संवाद को बढ़ावा देना है, ताकि भविष्य में किसी की प्रतिष्ठा को अनावश्यक रूप से नुकसान न पहुंचे।








