बिहार के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 3बोगी डिरेल,राहत एवं बचाव कार्य जारी

गाजीपुर (ब्यूरो) : पीडीडीयू – पटना रेल खंड पर बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) की करीब छह से सात बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन बक्सर से आरा के लिए बढ़ चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद डीआरएम दानापुर से घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।बक्सर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर राहत बचाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन द्वारा सभी निजी अस्पतालों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्टॉफ और डॉक्टरों को तैयार रखें।

बिहार के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डिरेल,बक्सर से पीडीडीयू तक ट्रेनें खड़ी

नई दिल्ली से कामख्या को जा रही डाउन 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार की रात 9:53 बजे डिरेल होने से पटना डीडीयू रेल खंड पर ट्रेनों का पहिया थम गया।बक्सर से पीडीडीयू तक डाउन लाइन में ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गई।इससे रेल यात्रियों को परेशानी हुई।

इससे दिलदारनगर में सीमांचल एक्सप्रेस,दरौली में मेमो पैसेंजर,सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस धीना में खड़ी हो गई।इसके अलावा पुणे दानापुर,बाबा बैधनाथ एक्सप्रेस,विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें पीडिडियू जंक्शन पर खड़ी रही।दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिरेल होने से डाउन लाइन में ट्रेनें खड़ी है।ट्रैक क्लीयर होने के बाद ही परिचालन शुरू होगा।कार्य जारी है।








