♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

‘‘DGP ke ऑपरेशन दहन’’ के तहत ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 9 करोड़ 56 लाख 52 हजार 250 रुपए के कीमत के208.118किलो अवैध मादक पदार्थ को जलाकर किया नष्ट।* 

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर।पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है । इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एन0डी0पी0एस0 एक्ट के मुकदमों से सम्बन्धित बरामद मादक पदार्थों के निस्तारण/विनिष्टीकरण की कार्यवाही दिनांक 30.05.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा के पर्यवेक्षण में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर के थाना कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित Silicon welfare society Waste treatment plant इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया। इन्सीनेटर में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एन0डी0पी0एस0 एक्ट के कुल 17 मुकदमों से संबंधित लंबित मालों का विनिष्टीकरण कराया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों एवं विधिक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए संपन्न कराई गई। विनिष्टीकरण के दौरान गांजा 203.845 किलोग्राम व हिरोइन 4.273 किलोग्राम सहित कुल 208.118 किलोग्राम मादक पदार्थों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग करीब रु0 09 करोड़ 56 लाख 52 हजार 250 आंकी गई है। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए सभी अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि गाजीपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। जब्त मादक पदार्थों के आज विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई। इस प्रकार की कार्यवाही से न केवल अवैध मादक पदार्थों के पुनः दुरुपयोग की संभावना समाप्त होती है, बल्कि समाज में नशे के विरुद्ध एक सशक्त संदेश भी जाता है। गाजीपुर पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार सघन अभियान चलाकर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही करती रहेगी।

उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद श्री अनुभव राजर्षि, जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य, प्रभारी डीसीआरबी के प्रतिनिधि, जनपद के सम्बन्धित थानों के हेड मुहर्रिर एवं Silicon welfare society Waste treatment plant के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]