
अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश पर बिरनो टोल प्लाजा पर पुलिस के चेकिंग अभियान में 462वाहनों का चालान ,792000 जुर्माना*।

।GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava गाज़ीपुर दिनांक 31.मई2026। बिरनो टोल प्लाजा पर अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन के क्रम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार मिश्र,क्षेत्राधिकार यातायात, ए आरटीओ गाज़ीपुर, प्रभारी यातायात, थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल *8 टीमों* का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत मुख्यता ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न,मोडिफाइड साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट, के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस अभियान अंतर्गत कुल *463 वाहनों का चालान* काटा गया जिसमें 02 ऐसे वाहन पाये गए जिनके चालक शराब के नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई व *17 वाहनों* का प्रेशर हॉर्न व *15 चालान* नम्बर प्लेट के अंतर्गत चालान काटा गया जिसमें कुल *792000 रुपए* तक का जुर्माना लगाया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








