*थाना नोनहरा पुलिस टीम ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21.10.2024 को उ0नि0 शिवराज सिंह यादव मय हमराह द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान लावा बाजार थाना नोनहरा से चोरी की मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP 54 AU5892 के साथ अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र राजेश राम नि0 ग्राम रानीपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर उक्त मोटर साइकिल की बरामदगी के सम्बन्ध में *मु0अ0स0 169/2024 धारा 317(2),317(5)* बीएनएस पंजीकृत किया गया ।उक्त मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना मरदह में *मु0अ0सं0 198/24 धारा 303(2) BNS दिनांक 02.10.2024* को पंजीकृत है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त -.* .
पंकज कुमार पुत्र राजेश राम नि0ग्राम रानीपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी-*
एक चोरी की मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस UP54AU5892
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0स0 169/2024 धारा 317(2),317(5) बीएनएस थाना नोनहरा गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 198/24 धारा 303(2) BNS थाना मरदह जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय टीम थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर








