
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सैदपुर में थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद, 5 में एक का निस्तार*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 23 मई, 2026 (सू0वि0)- शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में थाना सैदपुर में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुना गया साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना सैदपुर मे 05 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके 01 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु कहा कि जो भी शिकायत आती है उसे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरशिया अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
…………………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








