♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिलाधिकारी ने लखपति दीदियों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

GRNews Network Brodcast center        editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 16 मई, 2026 (सू0वि0)  जनपद में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (छत्स्ड) के अंतर्गत लखपति महिला कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं/लखपति दीदियों के साथ आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा रायफल क्लब, गाजीपुर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।         कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डों से आई लखपति दीदियों द्वारा अपने स्वरोजगार, बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, सीसीएल स्वीकृति एवं मार्केटिंग से  संबंधित समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया।

संवाद के दौरान अधिकांश महिलाओं द्वारा बैंकों से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। महिलाओं ने बताया कि ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब, शाखाओं में समुचित सहयोग न मिलना, दस्तावेजों की बार-बार मांग तथा बैंक स्तर पर समन्वय की कमी के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों एवं लखपति दीदियों को शासन की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को अनावश्यक रूप से बैंक शाखाओं के चक्कर न लगाने पड़ें तथा ऋण संबंधी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समूह की महिलाओं से प्राप्त समस्याओं का संकलन कर उनका शीघ्र समाधान कराया जाए इसकी पाक्षिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लखपति महिला कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है, उन्होने सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया गया कि विकास भवन परिसर एवं कलेक्ट्रेट में समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों के बिक्री हेतु सरस शो रूम स्थापित कराएं। सी.एम. युवा के आवेदन जो समूह सदस्यों द्वारा किये गए हैं, उन्हें दो दिवस में वितरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित बैंक अधिकारियों एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया, सभी समूह सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं यथा PMSBY, PMJJY एवं अटल पेंशन योजना से आच्छादित किये जाने हेतु बैंकर्स एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया गया।  उपस्थित सभी ब्लाक मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी पात्र समूह सदस्यों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराते हुए उनकी योजनाओं से लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

विकास खण्ड देवकली के ग्राम पंचायत पहाडपुर की उन्नतिSHG   जो ODOP  के अंतर्गत जूट वाल हैंगिंग का कार्य कर रही है, उसे सी0एम युवा उद्यमी योजना का ऋण दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।  संवाद कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त उद्योग, यूनियन बैंक आफ इंडिया व यू पी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक, अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला मिशन प्रबंधक, समस्त सहायक  विकास अधिकारी, ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

……………………………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]