CM योगी ने दो दिन पहले जिस पुल का किया था उद्घाटन उसमें आई दरार*

प्रयागराज । यूपी के इस संगम नगरी मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने टोंस नदी पर बने जिस पुल का लोकार्पण दो दिन पहले किया था, उसमें आवागमन शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही मामूली दरार आ गई। नव निर्मित पुल में दरार आते ही सरकारी अमले में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुल को बंद कर दिया गया। मरम्मत के बाद पुल को दोबारा शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन लापरवाही और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े इस पुल पर अब सियासत शुरू हो गई है।








