
थाना शादियाबाद पुलिस टीम द्वारा A. H. M. पब्लिक स्कूल , शादियाबाद में NCL जागरूकता अभियान 2.0 से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर ।03 नए आपराधिक कानून (BNS, BNSS, BSA) व साइबर जागरूकता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर छात्रों/नागरिकों को किया गया जागरूक।
👉पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में 03 नए आपराधिक कानून (BNS, BNSS,BSA) के संबंध मे विशेष जागरुकता अभियान के अन्तर्गत थाना शादियाबाद पुलिस टीम द्वारा A. H. M. पब्लिक स्कूल , शादियाबाद में छात्रों व आम नागरिकों से संवाद कर,उन्हे पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) व साइबर जागरूकता अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR) की अवधारणा, E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध के बारे में भी विस्तार से बताया गया व साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








