♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“*मोहम्मदाबाद व्यवसायी के घर लाखो की चोरी, एसपी, एएसपी से लेकर पूरा क्राइम ब्रांच तक मौके पर पहुंचा, एसपी ने कहा शीघ्र होगी गिरफ्तारी **

G R News

“मुहम्मदाबाद। थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित एक मकान में हौसलाबुलंद चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जायजा लेकर लोगों से पूछताछ की। चोरी में लाखों रूपए का सामान व नकदी आदि जाने की संभावना है। सलेमपुर गांव निवासी नवल गुप्ता काफी बड़े व्यवसायी हैं। उनके यहां बीती रात कोई मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें सभी लोग गए थे। इस बीच किसी समय घुसे चोरों ने अंदर से नगदी सहित लाखों कीमत के सामान को चोरी कर लिया। जब परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं इतनी बड़ी चोरी देखकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। मौके पर तत्काल थानाध्यक्ष सहित सीओ पहुंच गए। वहीं कुछ ही देर में एसपी ओमवीर सिंह व एएसपी फॉरेंसिक, सर्विलांस व क्राइम ब्रांच टीम को लेकर पहुंच गए। टीम ने मुआयना किया और सुराग जुटाए। मौके पर सीसीटीवी फुटेज में भी सदिंग्ध गतिविधि मिली। एसपी ने कहा कि जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]