♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

**GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाज़ीपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.07.2025 को चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना खानपुर के ग्राम बहेरी निवासी सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू नट पुत्र खैरुल्ला नट उम्र करीब 54 वर्ष द्वारा नहाने के पानी को लेकर हुए विवाद में अपने ही पुत्र सलमान नट पुत्र पप्पू नट उम्र करीब 32 वर्ष को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था । इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गाजीपुर पहुँचने पर चिकित्सकों द्वारा सलमान उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी रूक्शाना द्वारा थाना खानपुर में लिखित तहरीर देकर मु0अ0सं0 213/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू पुत्र खैरूल्ला निवासी ग्राम बहेरी थाना खानपुर पंजीकृत कराया गया । शव को कब्जा पुलिस मे लेकर पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । विवेचना के क्रम में पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्त सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू उपरोक्त घर पर मौजूद मिला, जिसे मौके से आज दिनांक 23.07.2025 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल से आलाकत्ल 01 अदद चाकू बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू नट पुत्र खैरुल्ला नट उम्र करीब 54 वर्ष निवासी ग्राम बहेरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 213/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू (आला कत्ल)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
थाना प्रभारी खानपुर मय टीम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]