
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय को एमए समाजशास्त्र की स्थाई संबद्धता मिली

G R News 24 network editor in chief ved Parkash Srivastava जमानियां (गाजीपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज को एमए समाजशास्त्र विषय में स्थाई संबद्धता प्राप्त हो गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी स्थाई संबद्धता की आधिकारिक प्रति मिलने पर महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल छा गया।महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय, प्रबंधक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबंधक रविंद्र नाथ यादव तथा प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दीं।हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जनपद का प्राचीनतम डिग्री कॉलेज है। इससे पहले महाविद्यालय को बीए, बीएससी तथा एमए हिंदी, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों में संबद्धता प्राप्त थी। अब इस सत्र से एमए समाजशास्त्र की अस्थाई संबद्धता को स्थाई रूप दे दिया गया है।महाविद्यालय में वर्तमान में स्नातक स्तर पर बीए में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृहविज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों में अध्ययन-अध्यापन होता है। वहीं बीएससी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।इस नई उपलब्धि से महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में और वृद्धि हुई है तथा स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में और अधिक सुविधा मिलेगी।







