
जान दे दे जो हंस कर वतन के लिए, हौसले से भरा आदमी चाहिए- भूषण त्यागी*,

**GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी, गाज़ीपुर का भव्य पारंपरिक होली मिलन समारोह शनिवार को हरिशंकरी के प्राचीन राम चबूतरे पर आयोजित हुआ। जिसमे होली मिलन एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कवियों और अतिथियों का स्वागत कमेटी और गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर अबीर गुलाल लगाकर और पुष्प पंखुड़ियों से होली खेल कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 7 बजे प्रभु श्रीराम के पूजन-अर्चन से हुई। तत्पश्चात देशभर से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस से भरपूर रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवि भूषण त्यागी ने ओजस्वी रचना ” दर्द को जो पी सके वो रागनी चाहिए, जान दे दे जो हंस कर वतन के लिए, हौसले से भरा आदमी चाहिए”
कवि फजीहत गहमरी की रचना “मन मीरा सूर तुलसी में बसाने लगा हूँ…” पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।
कवि हेमंत निर्भीक की देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता “तिरंगे में लिपट मां देख तेरा लाल आया है…” ने सभी को भावुक कर दिया।
कवि मुन्ना मवाली की भोजपुरी व्यंग्य रचना “जेकरा घर में मुर्गा मछरी दारू के रोज पारन होई…” ने खूब सराहना बटोरी।
कवयित्री विभा सिंह ने “वनवास जब से खत्म हुआ मेरे राम का…” रचना से श्रद्धा और भक्ति का संचार किया।
सतना से पधारे कवि रवि चतुर्वेदी ने अपनी रचना “हिंदी में इंग्लिश का पर्चा अजब बात है बाबूजी…” से समाज और राजनीति पर करारा व्यंग्य किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सुप्रसिद्ध कवि रवि चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय मुख्य अतिथि को कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश बच्चा गुरू ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
होली मिलन समारोह में आयोजक विनय कुमार सिंह, संजय राय मंटू, अंकूर शुक्ला, बड़े महाराज, अभिषेक सिंह, कुँवर विरेन्द्र, दीपक जायसवाल, श्याम आर्य, जयसूर्य भटट, कृपाशंकर राय, अखिलेश सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, मयंक तिवारी, मनोज तिवारी, वरूण अग्रवाल, नरसिंह पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, अजय पाठक, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सभासद संदीप श्रीवास्तव, सरदार चरणजीत सिंह, असित सेठ, कमलेश सिंह लाला, विशाल पांडेय, अन्नू पांडेय, संज्ञा तिवारी, किरण सिंह, विजयशंकर, सुल्तान नाहिद खान के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









