♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवंजनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक संपन्न**।

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 01 मई, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिती में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।  बैठक का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, विकास कार्यों की प्रगति का आकलन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज एवं नगर निकाय से संबंधित कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रमों को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। साथ ही, उन्होंने फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाने, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें, जिससे जनपद के समग्र विकास एवं सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। बैठक में  मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी,  संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]