
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने पुलिस लाइन में नव निर्मितकॉप्स कैफे का फीता काट कर उद्घाटन किया

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित *’कॉप्स कैफे’ (COPS Cafe)* का फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।
* यह कैफे पुलिसकर्मियों को खाने, नाश्ते आदि की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। श्रीमान एडीजी महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम करते हैं, और उनकी कार्यक्षमता व मनोबल बनाए रखने के लिए बेहतर सुविधाएं आवश्यक हैं।
* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि नए कैफे में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें स्वच्छता, उचित बैठने की व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित किया गया है । महोदय द्वारा भोजन की गुणवत्ता और संचालन का जायजा लिया एवं इसके नियमित संचालन के निर्देश दिए।
* इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी जमानियां सहित अन्य पुलिसकर्मी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
* यह पहल पुलिस कर्मियों के लिए काम के तनाव को कम करने और उन्हें एक ही स्थान पर अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
* *मीडिया सेल*
* *जनपद गाजीपुर*








