♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सेवराई में डॉ भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की रेनू की पहल: ग्रामीण क्षेत्र को मिली पहली सोलर शॉप*

 

GRNews Network Brodcast center  editor in chief ved Parkash Srivastava

सेवराई (गाजीपुर) : तहसील क्षेत्र के विकास खंड भदौरा मुख्यालय के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की सदस्य रेनू देवी ने क्षेत्र की पहली सोलर शॉप का शुभारंभ कर एक नई मिसाल पेश की है। इस दुकान का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने फीता काटकर किया।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

 

इस सोलर शॉप के खुलने से आसपास की ग्राम पंचायतों के लोगों को अब बेहतर गुणवत्ता वाले सोलर पैनल, लाइट, पंखे और अन्य सौर ऊर्जा उपकरण उचित दामों पर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे। इससे ग्रामीणों को इन उपकरणों के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

 

उद्घाटन के अवसर पर खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने कहा कि यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने रेनू देवी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

 

इस मौके पर एडीओ ग्राम्य विकास जगदीश केशरी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक कौशल कुमार, निधि उपाध्याय, सुनीता देवी, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

कस्बे में शुरू हुई इस सौर ऊर्जा दुकान से खासतौर पर उन गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां बिजली की समस्या बनी रहती है। साथ ही, इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]